रंगीलो पशु मेला व मिल्किंग कॉम्पिटिशन को लेकर किसानों की गोष्ठी

उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा 2.51 लाख रुपये तक का पुरस्कार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 8:15 am
रंगीलो पशु मेला व मिल्किंग कॉम्पिटिशन को लेकर किसानों की गोष्ठी
Total Views : 100
Total Views : 100

विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में शुक्रवार को किसानों एवं पशुपालकों की जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी 19 व 20 सितंबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं डेयरी सर्विसेज की ओर से आयोजित होने वाले रंगीलो पशु मेला एवं मिल्किंग कॉम्पिटिशन के संबंध में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

गोष्ठी में पशुधन प्रसार अधिकारी जयराम ने प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों, नियमों एवं पात्रता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देशी नस्लों में गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं गंगातीरी जबकि विदेशी नस्लों में एचएफ एवं क्रॉस ब्रीड के साथ भैंस वर्ग के पशुपालक भी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट पशुओं एवं दुग्ध उत्पादन के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 2.51 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.51 लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1.11 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि रखी गई है।अधिकारी ने प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों से समय रहते पंजीकरण कराने और अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर एडीओ आईएसबी एवं एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज ने किसानों को पशुपालन के साथ उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।गोष्ठी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं पशुपालक मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed