महिला से बातचीत का ऑडियो वायरल, दारोगा लाइन हाजिर, करीब 13 मिनट की रिकॉर्डिंग चर्चा में

मुकदमा लिखने और जमानत के बाद भी परेशान करने की बात कहने का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 23, 2026 5:51 am
महिला से बातचीत का ऑडियो वायरल, दारोगा लाइन हाजिर, करीब 13 मिनट की रिकॉर्डिंग चर्चा में
Total Views : 140
Total Views : 140

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तैनात एक दारोगा की महिला से बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में दारोगा ओम प्रकाश सिंह पर महिला से आपत्तिजनक और दबाव बनाने वाले अंदाज में बातचीत करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

करीब 13 मिनट के बताए जा रहे इस ऑडियो में कथित तौर पर दारोगा महिला से मुकदमा दर्ज कराने, जमानत के बाद भी उसे दौड़ाने और अपनी बात मनवाने जैसी बातें करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वह कथित रुप से कहते हैं कि महिला जो मुकदमा लिखवाना चाहेगी, वैसा ही लिखा जाएगा। बातचीत के दौरान उनके द्वारा महिला से वीडियो कॉल करने और सामने आने की बात कहने का दावा भी किया जा रहा है। वायरल रिकॉर्डिंग में दारोगा पर अपने पद और प्रभाव का हवाला देने का आरोप भी है। बातचीत में वह कथित तौर पर खुद को मधुबन थाने की दुआरी चौकी का प्रभारी बताते हुए महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं कि जहां बुलाया जाएगा, वहां उसे आना होगा। इसके अलावा बातचीत में नाराजगी और निजी संबंधों से जुड़ी बातें भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और वर्दी की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिसकर्मियों से कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई और आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में यदि वायरल ऑडियो में कही गई बातें सही पाई जाती हैं, तो मामला गंभीर विभागीय जांच का विषय है।

फिलहाल दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता, बातचीत की पूरी पृष्ठभूमि और मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई के संबंध की पुष्टि समाचार एक्सप्रेस लाइव नहीं करता। जांच के बाद प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed