केमिकल से झुलसे ट्रक चालक की मुंबई में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद अस्पताल में चल रहा था उपचार, मौत की खबर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 6:28 am
Total Views : 100
Total Views : 100

मुंबई में ट्रक से केमिकल उतारते समय झुलसे सियरावासी गांव निवासी बिरेंद्र तिवारी उर्फ कल्लू (53) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी निशा और 18 वर्षीय पुत्र आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के मौत की सूचना मिलते ही तीनों विवाहित बेटियां भी मायके पहुंच गईं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों के मुताबिक, बिरेंद्र सोमवार को मुंबई में कंपनी के ट्रक पर लदा केमिकल खाली कराने के दौरान ट्रक के पास कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान केमिकल से भरा एक ड्रम नीचे गिरकर फट गया। हादसे की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विरेंद्र परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में ट्रक चलाकर मेहनत करते थे। उनकी मौत से पत्नी और बेटे के सामने परिवार की जिम्मेदारियों का संकट खड़ा हो गया है। बेटा आदर्श अभी पढ़ाई कर रहा है और परिवार के भरण-पोषण की मुख्य जिम्मेदारी बिरेंद्र के कंधों पर थी। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर के बाद से गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed