सेंट थॉमस चौराहे पर फार्च्यूनर और खड़ी मैजिक में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

ट्रेलर से बचने के प्रयास में हुआ हादसा, टक्कर के बाद फार्च्यूनर चालक मौके से फरार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 23, 2026 6:01 am
सेंट थॉमस चौराहे पर फार्च्यूनर और खड़ी मैजिक में टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
Total Views : 140
Total Views : 140

नगर के सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार को फार्च्यूनर और सड़क किनारे खड़ी मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद फार्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फार्च्यूनर चालक सड़क से गुजर रहे ट्रेलर से बचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी मैजिक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि ए-1 मिनरल वाटर के नाम से संचालित मैजिक वाहन के जरिए घर-घर मिनरल वाटर की आपूर्ति की जाती है। अचानक हुई टक्कर से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed