पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी पीयू की टीम

कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना, खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की दी सीख

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 25, 2026 7:31 am
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी पीयू की टीम
Total Views : 180
Total Views : 180

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए कोलकाता रवाना हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. आरके सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और टीम भावना बेहद जरुरी है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो सके। कुलपति ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, संयम, सामूहिकता और चरित्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल के मैदान में सीखे गए गुण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से आपसी तालमेल बनाए रखने, एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाने और पूरे समर्पण के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेगी।विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम के कोलकाता रवाना होने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। अब टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी खेल क्षमता साबित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed