बजरंग क्लिनिक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव

डॉ. अतुल यादव ने आयुर्वेद को बताया स्वस्थ जीवन की संपूर्ण पद्धति

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 7, 2026 8:01 am
बजरंग क्लिनिक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव
Total Views : 120
Total Views : 140

नगर के सेंट थॉमस मार्ग स्थित डॉ. राम उजागिर यादव मेमोरियल बजरंग क्लिनिक एवं पंचकर्म सेंटर पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान धन्वंतरि के जीवन, आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा और मानव जीवन में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. जेपी सेठ ने भगवान धन्वंतरि के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा परंपरा की अमूल्य धरोहर है। यह केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं डॉ. अतुल यादव ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण शैली है। इसमें रोगों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। आवश्यकता है कि इसकी प्राचीन एवं वैज्ञानिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जिससे लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. कृपा शंकर यादव, डॉ. बलवंत सिंह एवं डॉ. मनीष प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अतुल यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed