भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, छह लोगों की मौत

पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में हादसा, हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे कार सवार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 9, 2026 5:52 am
भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, छह लोगों की मौत
Total Views : 120
Total Views : 140

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे और सभी हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवारों को बचने का मौका नहीं मिल सका। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और तितावी थाना प्रभारी जयबीर चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरु की।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed