महाकुंभ में दातून बेचकर वायरल हुआ आकाश यादव अब लव मैरिज के बाद चर्चा में, पत्नी संग एसपी से मांगी सुरक्षा

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जताया जान का खतरा, बोला- शादी से नाराज परिजन कर रहे परेशान, लगाई सुरक्षा की गुहार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 9, 2026 5:46 am
महाकुंभ में दातून बेचकर वायरल हुआ आकाश यादव अब लव मैरिज के बाद चर्चा में, पत्नी संग एसपी से मांगी सुरक्षा
Total Views : 140
Total Views : 140

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दातून बेचते हुए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया मड़ियाहूं निवासी आकाश यादव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला उसकी लव मैरिज और शादी के बाद सुरक्षा की मांग से जुड़ा है। आकाश ने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो में आकाश अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहा है। दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है। आकाश का कहना है कि वह और उसकी पत्नी दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी तथा खुशी से शादी की है। इसके बावजूद शादी से नाराज परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं। उसने अपनी और पत्नी की जान को खतरा होने की आशंका जताई है। वीडियो में आकाश भावुक अंदाज में कहता नजर आ रहा है कि शायद यह उसका आखिरी वीडियो हो सकता है। उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा है और उसे अपनी हत्या तक हो जाने का डर सता रहा है। साथ ही उसने अपने परिवार को भी परेशान नहीं किए जाने की अपील की है।

आकाश की पत्नी ने भी वीडियो के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से भावुक अपील की है। उसने कहा कि साहब, मेरा विनम्र निवेदन है कि मुझे और आकाश को परेशान न किया जाए। दोनों ने अपनी मर्जी और खुशी से शादी की है। इसके बावजूद उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।आकाश ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर कानूनी कार्रवाई करने और उसे तथा उसकी पत्नी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उसने वीडियो में प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने की बात भी कही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed