अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस स्टेशन के पास वारदात से मचा हड़कंप

घटना से इलाके में सनसनी, कांग्रेस नेता पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 9, 2026 5:49 am
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस स्टेशन के पास वारदात से मचा हड़कंप
Total Views : 140
Total Views : 140

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिवाली की शाम एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात पुलिस स्टेशन के पास हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता की हत्या का आरोप कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित पर लगाया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। रविवार शाम अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी और आरोपी के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसी दौरान गोली चलने से अधिवक्ता की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती रिपोर्टों में पुरानी रंजिश और राजनीतिक विवाद की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। थाने के इतने करीब हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed