रामकथा सुनने गया था परिवार, घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात कर दिया पार

गोधना गांव में दूसरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर वारदात, बिखरा सामान देख परिवार के उड़े होश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 25, 2026 7:28 am
रामकथा सुनने गया था परिवार, घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात कर दिया पार
Total Views : 180
Total Views : 180

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गए थे। घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़ित नीलेश सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के अनुसार, वह सपरिवार शाम करीब तीन बजे बीआरपी मैदान में आयोजित रामकथा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। यह देखकर उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। घर में हुई चोरी से परिजन परेशान हो उठे। पीड़ित ने चोरी गए आभूषणों का विवरण वजन और कैरेट सहित उपलब्ध कराया है।परिवार की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर चोरी किए जाने की घटना से क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि, चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed