दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, चार नवंबर को हुई थी विवाहिता की मौत

शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पांच लाख नकद, डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन देने के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 10, 2026 5:04 am
दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, चार नवंबर को हुई थी विवाहिता की मौत
Total Views : 160
Total Views : 180

केराकत थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना आदमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने केराकत थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी पुत्री की शादी 7 दिसंबर 2022 को केराकत थाना क्षेत्र के शेखजादा गांव निवासी नितीन गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की मांग पूरी करने के लिए पांच लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन भी दिए गए, लेकिन विवाहिता का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

आरोप है कि चार नवंबर को दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर तथा गला दबाकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने दोनों वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीन गुप्ता पुत्र आत्माराम प्रसाद गुप्ता और आत्माराम प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ गुप्ता, निवासी शेखजादा थाना केराकत के रूप में हुई है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed