पीपल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

दीपावली की रात हुआ दर्दनाक हादसा, एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 10, 2026 4:58 am
पीपल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर
Total Views : 160
Total Views : 180

दीपावली की रात सिंधोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मरुई के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सिंधोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायलों की पहचान मेघियां गांव निवासी साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार, विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू तथा अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार के रुप में हुई। उपचार के दौरान साजन और विवेक की मौत हो गई, जबकि अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से अपने मित्रों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर उनकी बहन भी मौके पर पहुंची। उनके माध्यम से सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। दीपावली की रात हुए इस हादसे की खबर जैसे ही मेघियां गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed