SP के नाम पर SHO द्वारा पत्रकार से 2.20 लाख रुपये की वसूली का आरोप, DGP से शिकायत

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाया मामला, किठौर इंस्पेक्टर और उनके हमरही पर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 10, 2026 7:01 am
SP के नाम पर SHO द्वारा पत्रकार से 2.20 लाख रुपये की वसूली का आरोप, DGP से शिकायत
Total Views : 120
Total Views : 140

मेरठ के किठौर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर एक पत्रकार से पुलिस अधीक्षक (देहात) के नाम पर कथित रुप से 2 लाख 20 हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र भेजकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने पत्रकार शाहिद अली से बातचीत की। शाहिद अली ने आरोप लगाया कि अपने निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान किठौर थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने कथित तौर पर एसपी देहात के नाम पर उनसे धन की मांग की थी। शाहिद अली के आरोपों के मुताबिक, इंस्पेक्टर के कहने पर 5 नवंबर को थाना परिसर में मेस के पीछे उनके हमराह रवि को 70 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद 9 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे थाने के निकट रॉयल एनफील्ड के सामने खड़ी एक क्रेटा कार में उसी हमराह को डेढ़ लाख रुपये दिए गए। इस तरह कुल 2 लाख 20 हजार रुपये दिए जाने का दावा किया गया है।

शाहिद अली का आरोप है कि उसी रात इंस्पेक्टर ने विपक्षी पक्ष से कथित रुप से धन प्राप्त करने के बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका यह भी कहना है कि अब उन्हें कथित तौर पर पहले दी गई रकम वापस लेने की बात कही जा रही है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए डीजीपी से मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपों की सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता जताई है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed