रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बाजार भुआ मोहल्ले में छापेमारी कर पकड़ा गया आरोपी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 24, 2026 6:41 am
रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बाजार भुआ मोहल्ले में छापेमारी कर पकड़ा गया आरोपी
Total Views : 220
Total Views : 220

शहर कोतवाली पुलिस ने बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुआ मोहल्ले स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर पांच क्विंटल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए। मौके से ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल रिहायशी मकान से इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों की बरामदगी के बाद अवैध आतिशबाजी के भंडारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल संजय पासवान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय और महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed