दीवार गिराने के विरोध पर परिवार को पीटा, सात पर मुकदमा

लाठी-डंडे और सरिया से हमला करने का आरोप, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 24, 2026 5:01 am
दीवार गिराने के विरोध पर परिवार को पीटा, सात पर मुकदमा
Total Views : 240
Total Views : 240

क्षेत्र के भदैला गांव में मकान की दीवार गिराने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

गांव निवासी अदालती प्रसाद पुत्र स्व. रामजीत का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनके घर पहुंचे और करीब 25 फीट लम्बी दीवार तोड़कर करकट गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के साथ उसकी पत्नी, बच्चों और परिवार की चंद्रकला की भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

पीड़ित के मुताबिक दीवार तोड़े जाने से उसका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह बताया कि ने तहरीर के आधार पर लालचन्द्र, फूलचन्द्र, विकेश, चांद, अजय, रेखा और कुसुम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed