अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर

नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, घायल राहुल को वाराणसी ट्रामा सेंटर किया गया रेफर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 24, 2026 4:57 am
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर
Total Views : 300
Total Views : 300

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजा गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने 21 वर्षीय मामा धानू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 18 वर्षीय भांजे राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, नधिरा के सवाकुंड निवासी विनोद कुमार का पुत्र धानू अपने 18 वर्षीय भांजे राहुल पुत्र गोला निवासी अंजानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की पीआरवी को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान धानू ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। हादसे की सूचना नधिरा निवासी राजाराम और सुजीत कुमार ने दी। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed