ऐतिहासिक रामलीला में भरत-राम मिलाप की भावुक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावविभोर

निषादराज संवाद, लक्ष्मण रोष और चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटे भरत, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 12, 2026 3:31 am
ऐतिहासिक रामलीला में भरत-राम मिलाप की भावुक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावविभोर
Total Views : 220
Total Views : 220

ऐतिहासिक रामलीला के छठवें दिन रविवार की रात नगर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया गया। नगर के अलग-अलग रामलीला मंचों पर कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान गूंजते ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो उठा। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नगर के नई आबादी स्थित रामलीला मंच पर तीन दिवसीय स्थानीय रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा तथा समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लीला व्यास योगेश महाराज के निर्देशन में आदर्श राशेश्वरी रामलीला मंडली के कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान भरत के चित्रकूट गमन और निषादराज के क्रोध से जुड़े प्रसंगों में भरतजी के प्रभु श्रीराम से मिलने के लिए चित्रकूट जाने तथा निषादराज के साथ उनके संवाद को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। भरत-भारद्वाज संवाद के माध्यम से संत भारद्वाज से भेंट और भाई भरत के प्रेम को लेकर लक्ष्मणजी के मन में उत्पन्न रोष का भावपूर्ण अभिनय किया गया।

रामलीला का सबसे भावुक प्रसंग भरत-राम मिलाप रहा। जब भरतजी और प्रभु श्रीराम का मिलन हुआ तो भाईचारे, त्याग, प्रेम और समर्पण की भावना से दर्शक भावविभोर हो उठे। इसके बाद जनक सभा और प्रभु श्रीराम की चरण पादुका को सिर पर धारण कर भरतजी के अयोध्या लौटने की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों की धार्मिक और भावनात्मक महत्ता को जीवंत कर दिया।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed