आगामी दशहरा और भरत मिलाप पर्व को लेकर स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों प्रमुख पर्वों के अवसर पर समाज की ओर से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि दशहरा और भरत मिलाप जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में समाज की सहभागिता बढ़ाकर आपसी एकजुटता को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान विभिन्न सुझावों पर चर्चा करते हुए ऐसे कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया, जिनसे समाज की सकारात्मक पहचान स्थापित हो और लोगों के बीच बेहतर सामाजिक संदेश पहुंचे।कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभानी चाहिए। त्योहारों के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश आर्य ने की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
