जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

सौरव दास ने प्रदर्शन की तारीख और समय तय करने की मांग की, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की जगह तीन नए प्रदर्शन स्थल किए निर्ध

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 12, 2026 4:14 am
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Total Views : 220
Total Views : 220

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, सह-संयोजक सौरव दास ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को पार्टी के प्रतिनिधियों ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर प्रस्तावित प्रदर्शन की तारीख और समय निर्धारित करने की मांग उठाई। सौरव दास का कहना है कि यदि पुलिस प्रदर्शन की तारीख और समय तय कर दे तो पार्टी उसके अनुसार अपना कार्यक्रम आयोजित करने को तैयार है।

इस बीच दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाते हुए तीन नए स्थान निर्धारित किए हैं। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के स्थायी आदेश के अनुसार यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से निर्धारित नए प्रदर्शन स्थलों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी किए जाने की बात कही गई है।

CJP व अन्य प्रदर्शनकारियों का आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विवाद के बीच हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि इस मुद्दे पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विवाद जारी है। जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि CJP अपने प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए किस स्थान पर अनुमति मांगती है और दिल्ली पुलिस 24 घंटे के अल्टीमेटम पर क्या रुख अपनाती है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed