ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, नन्हे-मुन्नों ने सजाई रंगोली

दीप जलाकर और आकर्षक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी उत्सव की छटा, प्रधानाचार्या ने दिया प्रेम, सद्भाव का संदेश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 5, 2026 4:28 am
ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, नन्हे-मुन्नों ने सजाई रंगोली
Total Views : 140
Total Views : 160

ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल, में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी सजावट और दीपों की रोशनी के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीप जलाकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्हें पटाखों से होने वाले प्रदूषण और संभावित नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बच्चों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव और खुशियों का पर्व है। हमें इस त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, स्वाति, मुस्कान, मंजू और रीमा उपस्थित रहीं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed