धान की कटाई कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, पत्नी और दो बेटे घायल

खेत में अचानक पहुंचे चार लोगों ने की गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 5, 2026 6:51 am
धान की कटाई कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, पत्नी और दो बेटे घायल
Total Views : 120
Total Views : 140

क्षेत्र के मनेछा गांव में गुरुवार सुबह धान की कटाई कर रहे एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने खेत में पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना में एक महिला समेत दो युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मनेछा गांव निवासी सुभाष गौतम की पत्नी सुशीला देवी अपने दोनों बेटों प्रिंस कुमार और पुनीत कुमार के साथ गुरुवार सुबह खेत में धान की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही चार लोग अचानक खेत में पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरु कर दी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में सुशीला देवी और उनके दोनों बेटे घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित सुभाष गौतम ने थाने पहुंचकर पुलिस तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed