अनियंत्रित टैंकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

हरलालका रोड पर आधी रात हुआ हादसा, दुकान का चैनल, शटर, शीशे, साइन बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 5, 2026 1:31 am
अनियंत्रित टैंकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
Total Views : 260
Total Views : 280

नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ज्वेलरी शॉप में जा घुसा। इस हादसे में दुकान के मुख्य द्वार समेत कई महत्वपूर्ण सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ज्वेलरी शॉप संचालक के अनुसार हादसे में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हरलालका रोड स्थित फर्म विश्वनाथ प्रसाद छंगन लाल सेठ की ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि टैंकर कोतवाली की तरफ से तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे ज्वेलरी शॉप के मुख्य द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के प्रवेश द्वार पर लगा चैनल और शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा कीमती शीशे, साइन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे सहित कई अन्य सामान टूटकर बिखर गए।

हादसे के बाद ज्वेलरी शॉप संचालक ने नुकसान का आकलन करीब 15 लाख रुपये बताया है। दुकान के बाहरी हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि घटना आधी रात के समय हुई, जब दुकान बंद थी और आसपास लोगों की आवाजाही भी कम थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि हादसे के समय टैंकर चालक नशे की हालत में था। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना ने शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed