बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत मासूम घायल

ननिहाल जा रहा था परिवार, हादसे में पत्नी को गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 4, 2026 6:56 am
बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत मासूम घायल
Total Views : 220
Total Views : 220

क्षेत्र के गोरारी बाजार में बुधवार की शाम बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय मासूम बेटी घायल हो गई। दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल महिला को रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दूबावां गांव निवासी सुल्तान (28) अपनी पत्नी अफरोजा और पांच वर्षीय बेटी आयशा के साथ बाइक से सरहटा गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान गोरारी बाजार में सड़क किनारे स्थित गिट्टी-बालू की दुकान पर एक ट्रक से मोरंग उतारी जा रही थी। ट्रक का कुछ हिस्सा सड़क पर होने के कारण वहां आवागमन प्रभावित था। इसी बीच सामने से आ रही पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में अफरोजा को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुल्तान और उनकी बेटी भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed