नारी शक्ति का सम्मान और शिक्षा का अवसर देना ही मां लक्ष्मी की सच्ची पूजा: डा. विवेक यादव

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, विभिन्न पूजा समितियों को मिला सम्मान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 4, 2026 6:53 am
नारी शक्ति का सम्मान और शिक्षा का अवसर देना ही मां लक्ष्मी की सच्ची पूजा: डा. विवेक यादव
Total Views : 160
Total Views : 140

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) जौनपुर का 41वां पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नारी सम्मान, महिला सुरक्षा, शिक्षा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट आयोजन, आकर्षक पंडाल, मार्ग सजावट, शोभायात्रा और झांकियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता डा. विवेक यादव ने कहा कि मां लक्ष्मी की पूजा तभी सार्थक होगी, जब हम घर की माताओं-बेटियों के साथ समाज की प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा का समान अवसर देंगे। नारी शक्ति का सम्मान करना ही वास्तविक पूजा और सामाजिक जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’, पूर्व महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा ने कहा कि नारी को मां लक्ष्मी और मां दुर्गा का स्वरूप मानकर सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब तक महिलाएं सुरक्षित और सम्मानित नहीं होंगी, तब तक देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों डा. प्रशांत द्विवेदी, प्रकाश डेंटल क्लीनिक, कार्यक्रम संयोजक जगदीश प्रसाद मौर्य ‘गप्पू’, राष्ट्रीय सचिव मुलायम यूथ ब्रिगेड तथा प्रीति गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने मां लक्ष्मी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ‘बबलू’, दीपक अग्रहरि, कृष्णकांत विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार यादव, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, अंकित यादव और दिलीप जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ‘नेपाली’, श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजीव यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना तथा संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के पुराने सदस्यों अंजनी प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, रश्मि केसरवानी, सीमा चक्रवाल और दीक्षा अग्रहरि को सम्मानित किया गया। वहीं नवनियुक्त निर्णायक मंडल के सदस्य शांतनु गुप्ता, रिया गुप्ता और शिक्षक आशीष पांडेय को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। समाजसेवी प्रत्युष गुप्ता ‘बच्चा’, भजन गायक अभिषेक मयंक और तेलंगाना के पत्रकार अजय शुक्ला समेत कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डा. प्रशांत द्विवेदी ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में नशामुक्ति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि पंडालों और विसर्जन कार्यक्रमों में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखें।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने नारी सम्मान, शिक्षा और संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अच्छे सामाजिक आयोजनों में आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जौनपुर की लक्ष्मी पूजा की पहचान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के रुप में बनी रहनी चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक जगदीश मौर्य ‘गप्पू’ ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र की तरक्की का सबसे मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि परिवार अपनी जरूरतों में कटौती कर सकता है, लेकिन बच्चों की शिक्षा से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। समारोह में पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ‘बबलू’ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक सदस्य डा. राम नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया। अंत में संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों को पुरस्कार प्रदान करना रहा। पंडाल, दैनिक मार्ग सजावट, शोभायात्रा और झांकी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समितियों की घोषणा की गई।

पंडाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सर्वोदय संस्था, पान दरीबा को मिला। द्वितीय स्थान पर नव बाल तरंग लक्ष्मी पूजा समिति, अहियापुर मोड़, तृतीय जय श्रीराम लक्ष्मी पूजा समिति, भंडारी पुलिस चौकी को मिला। दैनिक मार्ग सजावट में नया सबेरा समिति, जगदीश पट्टी उद्योग ऑफिस प्रथम, जय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव समिति, जगदीशपुर क्रासिंग द्वितीय और गोसाई नवयुग संस्था, उर्दू बाजार तृतीय स्थान पर रहे। शोभायात्रा में श्री श्री श्यामा काली पूजा समिति, बजरंग घाट ताड़तला प्रथम,
न्यू कादंबरी लक्ष्मी पूजा समिति, सिपाह द्वितीय, दिव्य ज्योति संस्था, समोपुर जगदीशपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं झांकी प्रतियोगिता में श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा बाल संस्था, बेगमगंज चुंगी को प्रथम, बाल कल्याण संस्था, डढ़ियाने टोला को द्वितीय, श्री शीतला बाल समिति, नया पान दरीबा मखदूम शाह अढ़न तृतीय स्थान हासिल किया।

समारोह में श्री संकट मोचन संगठन गोपी घाट, बोल बम कांवरिया संघ, अष्टभुजी संस्था सब्जी मंडी, लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति, भारत विकास परिषद और उद्योग व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, वरिष्ठ उद्घोषक अवनींद्र तिवारी, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, राज्यमंत्री गिरीश यादव के कार्यालय प्रभारी डा. ब्रह्मेश शुक्ल, गीतांजलि के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष नीरज शाह, सरदार मनमोहन सिंह, हसनैन कमर दीपू, जिला विपणन अधिकारी अनिल साहू, राजकुमार मौर्य, सुशील स्वामी, हिम्मत बहादुर सिंह, बिपिन श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह, संगठन सचिव दीपक अग्रहरि, प्रवक्ता अंकित जायसवाल, मुख्य लेखा परीक्षक कृष्णकांत विश्वकर्मा, सहायक लेखा परीक्षक योगेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रजापति, कार्यक्रम सचिव कृष्ण कुमार यादव, शोभायात्रा प्रभारी राजा अग्रहरि और सहायक शोभायात्रा प्रभारी सतीश निषाद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।समारोह में उमड़ी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों की भागीदारी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। 41वें पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से महासमिति ने जहां पूजा समितियों के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया, वहीं सामाजिक एकता, नारी सम्मान, शिक्षा और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed