यूपी-बिहार तक फैला था अवैध असलहा तस्करी का नेटवर्क, पुलिस ने गिरोह के सदस्य को दबोचा

गिरोह के सरगना शुभम सिंह के लिए काम करने का आरोप, दोनों राज्यों में अवैध असलहों, कारतूसों की सप्लाई से जुड़ा बताया गया

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 3, 2026 4:41 am
यूपी-बिहार तक फैला था अवैध असलहा तस्करी का नेटवर्क, पुलिस ने गिरोह के सदस्य को दबोचा
Total Views : 180
Total Views : 180

उत्तर प्रदेश और बिहार में कथित तौर पर फैले अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह के खिलाफ जौनपुर पुलिस को एक और सफलता मिली। सुजानगंज पुलिस ने गिरोह के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बिहार के छपरा (सारण) जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी रौजा निवासी रंजीत कुमार शर्मा (32) के रुप में हुई।

पुलिस के दावों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुजानगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार रंजीत कुमार शर्मा अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य है और गिरोह के कथित सरगना शुभम सिंह के लिए काम करता था। पूछताछ में उसके गिरोह से जुड़े होने और अपने सहयोगियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश तथा बिहार में अवैध असलहों एवं कारतूसों की आपूर्ति करने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।


पुलिस के अनुसार, इस अवैध गतिविधि के जरिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करता था। गिरोह के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। बरामद मोबाइल फोन को भी विवेचना के तहत महत्वपूर्ण साक्ष्य के रुप में देखा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामभवन यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed