शाहगंज रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन का नाम बदलने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग, चार जिलों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 1, 2026 5:07 am
शाहगंज रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Total Views : 300
Total Views : 280

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और लंबे समय से लंबित रेल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया ‘मंटू’ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वाराणसी में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर जनहित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।

ज्ञापन में कहा गया कि शाहगंज रेलवे स्टेशन जौनपुर सहित आसपास के चार जिलों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों के लिए आवागमन करते हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने और यात्री सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। इनमें प्रमुख रूप से 54375/54376 प्रयागराज पैसेंजर। 15667/15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस। 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस। 19321/19322 एवं 19313/19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस।
22345/22346 तथा 22490/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस।
15933/15934 तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस के अतिरिक्त 14201/14202 नौगढ़ राज्यरानी एक्सप्रेस का शाहगंज रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में ट्रेनों के ठहराव के साथ स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। प्रमुख मांगों में सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करना, प्लेटफॉर्म के प्रारंभ और अंतिम छोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल पुल का निर्माण कराना तथा शाहगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां जानकीपुरम जंक्शन किए जाने की मांग शामिल है।इसके अलावा सभी प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने और उन्हें नियमित रुप से चालू रखने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, प्लेटफॉर्म के बाहर टिकट काउंटर की व्यवस्था करने तथा स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम मशीन लगाने की मांग की गई।

देवी प्रसाद चौरसिया ने कहा कि शाहगंज रेलवे स्टेशन का महत्व केवल जौनपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के चार जिलों के हजारों यात्रियों की आवाजाही इससे जुड़ी हुई है। यदि ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं से संबंधित मांगें पूरी होती हैं तो क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही शाहगंज रेलवे स्टेशन का विकास एक महत्वपूर्ण रेल केंद्र के रुप में हो सकेगा। उन्होंने रेल मंत्री से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed