Total Views : 140
Total Views :
160
कृषि उत्पादन मंडी समिति, शाहगंज कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात किसानों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि दीप जीवन मे उजाले का कारक होता है। जिस तरह आज दीपों के इस पंच दिवसीय प्रकाश पर्व पर राष्ट्र में उजाला है उसी तरह सभी के जीवन मे उजाला आए। इस अवसर पर सुनील मौर्य, राजेंद्र मौर्य, विवेक यादव, मुरारी मौर्य, आरिफ, इरफान, गोरख, इंद्रजीत, नंदलाल सहित इंद्राज मौर्य को सम्मानित किया गया। अतिथियों के प्रति आभार मंडी सचिव गुलाब सिंह ने व्यक्त किया।
About The Author
LATEST post
