विपिन पाठक बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए मनोनयन

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 1, 2026 4:49 am
विपिन पाठक बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी
Total Views : 220
Total Views : 220

विधानसभा क्षेत्र के ओदार निवासी एवं समाजसेवी विपिन कुमार पाठक को भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी क्षेत्र के एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रुप में विपिन कुमार पाठक की सक्रियता, संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।विपिन कुमार पाठक के प्रदेश सदस्य बनाए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

उनके मनोनयन पर जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, पूर्व जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, ग्राम प्रधान विवेक पाठक, विकास सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि विपिन कुमार पाठक अपने अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली से पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में योगदान देंगे। वहीं, विपिन कुमार पाठक ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed