Total Views : 260
Total Views :
260
लाल पैथ लैब द्वारा आयोजित सप्ताहव्यापी स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ रविवार को पक्का पोखरा से हुआ। इसके तहत सोमवार को खुटहन तिराहा स्थित अग्रहरि इंटरप्राइजेज, मंगलवार को कलेक्टरगंज, बुधवार को आजमगढ़ रोड स्थित शाहगंज पैलेस, गुरुवार को शाहपंजा संगतजी मंदिर, शुक्रवार को भादी खास मोहल्ले में अल्लन मियां के आवास तथा शनिवार को इरकियाना मोहल्ले के ग्रैंड लॉन में शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

लैब संचालक विकास चंद जायसवाल ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जौनपुर मार्ग स्थित रामलीला भवन चौक के समीप लैब पर पूरे सप्ताह सुबह 7:30 से शाम 7:30 बजे तक मेगा जांच कैंप भी जारी रहेगा।
About The Author
LATEST post
