पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर 150 छात्रों को दी गई पाठ्य सामग्री

एसएनबी इंटर कॉलेज कजगांव में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा को किया याद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 31, 2026 5:56 am
पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर 150 छात्रों को दी गई पाठ्य सामग्री
Total Views : 180
Total Views : 180

पूर्व विधायक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर एसएनबी इंटर कॉलेज कजगांव में श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व विधायक के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के पुत्र सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह ‘बाबा’ के संयोजन में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने पूर्व विधायक के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह ने अपने जीवन में समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा को विशेष महत्व दिया। उनकी स्मृति में विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ‘विक्की’, अमित सिंह, सुधीर सिंह, शिवेंद्र सिंह, विशाल सिंह, हुकुम, शिवेंद्र गौरव, अजय सोनकर, गुलाब सिंह, नीरज सिंह, जोगेंद्र सिंह, जगत दादा, सुभाष सिंह, इकबाल अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष मिश्र ‘सुग्गू’ ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed