कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सरदार पटेल को भी किया नमन

इंदिरा गांधी के साहसिक फैसलों ने विश्व में भारत की ताकत का कराया एहसास: राकेश मिश्रा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 31, 2026 5:53 am
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सरदार पटेल को भी किया नमन
Total Views : 180
Total Views : 180

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को बदलापुर स्थित इंदिरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी मनाई गई और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी विश्व की सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार थीं। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता उन्हें वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाती थी। उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा स्वरूपा बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी ताकत और सामर्थ्य का परिचय दिया। राकेश मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और पाकिस्तानी सेना के करीब 93 हजार सैनिकों के आत्मसमर्पण के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इसे इंदिरा गांधी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में ही भारत ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमला प्रसाद तिवारी ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की एकता, अखंडता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करना प्रत्येक नेता, जनप्रतिनिधि और नागरिक का परम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने दोनों महान नेताओं के विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला, बृजेश दूबे, सुंदरम पांडेय, किशन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed