कार की जोरदार टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर बहुतरा गांव के पास हुआ हादसा, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 31, 2026 5:49 am
कार की जोरदार टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Total Views : 240
Total Views : 240

फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव के समीप बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मोपेड सवार 66 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान जौनपुर जिले के महेबा गोपालापुर गांव निवासी हुबलाल यादव (66) के रुप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाबतपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गए थे। शनिवार दोपहर वहां से मोपेड पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर बहुतरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हूबलाल यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed