तहसीलदार से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार, जनसुनवाई के दौरान आदेश पारित करने का दबाव बनाने का आरोप

सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 29, 2026 8:39 am
तहसीलदार से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार, जनसुनवाई के दौरान आदेश पारित करने का दबाव बनाने का आरोप
Total Views : 300
Total Views : 300

तहसील में जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार के साथ कथित तौर पर अभद्रता गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। तहसीलदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक तहसीलदार सुलखा वर्मा ने शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान अधिवक्ता इंद्रजीत यादव निवासी धुधरी थाना सरपतहां अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उच्च न्यायालय के 12 अक्टूबर 2026 के आदेश के विपरीत आदेश पारित करने का दबाव बनाया। तहसीलदार द्वारा ऐसा करने से मना करने पर कथित रुप से गाली-गलौज और शोर-शराबा किया गया। शिकायत में सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 221, 351(3), 352 और 3(5) के तहत इंद्रजीत यादव तथा अन्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरु की। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed