सीडीओ के निर्देश पर गठित क्लीन टास्क फोर्स ने संभाली सफाई की कमान

स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ जौनपुर अभियान के तहत गांवों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : November 7, 2026 5:56 am
सीडीओ के निर्देश पर गठित क्लीन टास्क फोर्स ने संभाली सफाई की कमान
Total Views : 140
Total Views : 140

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर पहल तेज कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी विकास खंडों में क्लीन टास्क फोर्स (सीटीएफ) का गठन किया गया है। इसी क्रम में शाहगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बारा स्थित छठ घाट फक्कड़ बाबा कुटिया परिसर में शनिवार को टास्क फोर्स की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ जौनपुर अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और राजस्व गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को क्लीन टास्क फोर्स यूनिट के रुप में संगठित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना है।

एडीओ पंचायत संजय यादव के निर्देशन में गठित टीमें विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर सफाई कार्य करेंगी। टीमों को गांवों की नालियों, खड़ंजों, संपर्क मार्गों, पंचायत भवनों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कहीं गंदगी मिलने पर संबंधित टीम को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कमलाकांत मौर्य, विजय गौड़, मिर्ज़ा फैसल व रविन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed