Total Views : 160
Total Views :
160
दीपावली के पावन पर्व पर इंग्लिश मीडियम कम्पोजिट विद्यालय सबरहद में आपसी सौहार्द और सम्मान की मिसाल पेश की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सोनकर ने विद्यालय में कार्यरत सभी पांच रसोइयों को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय की अशोक वाटिका की देखभाल करने वाले माली को पैंट-शर्ट का कपड़ा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य का अपना विशेष महत्व है। त्योहार खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं अपनत्व प्रकट करने का अवसर है। उपहार पाकर सभी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
About The Author
LATEST post
