दीवार गिराने के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

भदैला नहर पुलिया के पास पुलिस ने की कार्रवाई, 23 अक्टूबर को हुआ था विवाद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 28, 2026 8:29 am
दीवार गिराने के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Total Views : 200
Total Views : 200

क्षेत्र के भदैला गांव में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी को भदैला नहर पुलिया के पास से दबोच लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बीते 23 अक्टूबर को भदैला गांव में दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में गांव निवासी अदालती प्रसाद पुत्र रामजीत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बुधवार सुबह उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विकेश कुमार पुत्र लालचंद्र निवासी भदैला को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी विकेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के अलावा हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल अर्जुन प्रजापति शामिल रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed