तिहरे हत्याकांड पर भड़का जनाक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

मंसूर नगर में सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल और चार खोखे किए बरामद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 27, 2026 3:09 am
तिहरे हत्याकांड पर भड़का जनाक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित
Total Views : 300
Total Views : 320

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में कार पार्किंग के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में मृतकों के परिजन और स्थानीय नागरिक सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने मंसूर नगर में मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसी आक्रोश के चलते लोगों ने मंसूर नगर में मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सड़क पर प्रदर्शन और नारेबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस की ओर से जारी मीडिया अपडेट के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य तथा कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को घटना के बाद उठाए गए विभागीय कदम के रुप में देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, तिहरे हत्याकांड में फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और चार खोखे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed