अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज बना चैंपियन

फरीदुल हक कॉलेज को एक गोल से मिली हार, मुहम्मद हसन कॉलेज ने हासिल किया तीसरा स्थान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 27, 2026 6:05 am
अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज बना चैंपियन
Total Views : 180
Total Views : 180

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज, तालीमाबाद सबरहद में अंतर महाविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच टीडी कॉलेज जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने अतिथियों और प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज, सबरहद और मुहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें मेजबान कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टीडी कॉलेज जौनपुर ने सूर्यबली कॉलेज की टीम को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज, सबरहद और टीडी कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम क्षणों तक चले कड़े संघर्ष में टीडी कॉलेज जौनपुर ने एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेजबान कॉलेज की टीम को बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मुहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर ने सूर्यबली कॉलेज को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के परिणामों में टीडी कॉलेज जौनपुर ने प्रथम, फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद ने द्वितीय तथा मुहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हफीज आलम, उप प्रबंधक मुहम्मद राशिद, डॉ. इमरान अहमद, प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम, सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज सबरहद के प्रधानाचार्य मुहम्मद शाहिद नईम तथा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. राकेश सिंह ने विजेता एवं अन्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed