ईशान को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

शाहगंज को जिला बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष का ऐलान, ऑनलाइन खरीदारी और बैटरी रिक्शा से लगने वाले जाम पर व्यापारियों ने

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 27, 2026 3:03 am
ईशान को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
Total Views : 280
Total Views : 280

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एवं स्वागत समारोह सोमवार की रात पुराना चौक मोहल्ला स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन के पूर्व नगर मंत्री ईशान जायसवाल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में शाहगंज को जिला बनाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि शाहगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि शाहगंज क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों और स्थानीय जरुरतों को देखते हुए जिला बनाने की मांग महत्वपूर्ण है। संगठन ने इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में व्यापारियों ने बाजार में लगातार बढ़ती चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने कारोबार को बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। व्यापारियों ने स्थानीय बाजार को मजबूत बनाने और ग्राहकों को बाजार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नगर के बाजारों में बैटरी रिक्शा (टोटो) के अव्यवस्थित संचालन और जगह-जगह वाहन खड़े होने से लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में जाम के कारण ग्राहकों को आवागमन में परेशानी होती है, जिसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ता है। उन्होंने टोटो के लिए निर्धारित रूट तय करने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु हो सके और व्यापारियों को राहत मिले। बैठक में बाजार की व्यवस्था, व्यापारिक हितों और कारोबार के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रहरि ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल, संजय अग्रहरि, इरशाद अहमद, सौरभ सेठ, संतोष ओम सेठ, धीरज जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, अम्बरीश पांडेय, प्रज्ञेश मोदनवाल, वासु अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, आशीष बरनवाल ‘राजू’, दिवाकर मिश्र, रवि दुबे, दीपक जायसवाल, प्रियतम जायसवाल, आशुतोष अग्रहरि, अमित जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed