अवैध सूदखोरों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बिना लाइसेंस ब्याज पर रुपये देने और मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कर्ज के बदले जमीन-मकान हड़पने का दबाव बनाने वालों पर भी रहेगी पैनी नजर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 26, 2026 5:53 am
अवैध सूदखोरों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बिना लाइसेंस ब्याज पर रुपये देने और मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Total Views : 200
Total Views : 200

जिले में बिना वैध लाइसेंस के सूदखोरी करने, मनमाना ब्याज वसूलने और कर्ज के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9454458196 जारी किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर रुपये देने वाले तथा लाइसेंस होने के बावजूद निर्धारित नियमों के विपरीत अत्यधिक ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर्जदारों को ब्याज न चुका पाने पर धमकी देना, मानसिक रुप से प्रताड़ित करना अथवा उनकी जमीन-मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाना भी जांच के दायरे में रहेगा। अक्सर आर्थिक जरूरत के चलते लोग निजी साहूकारों से ब्याज पर रुपये लेते हैं। ऐसे में कुछ मामलों में कर्ज की रकम और ब्याज बढ़ने के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। आरोप है कि कुछ लोग कर्जदारों पर दबाव बनाने के लिए धमकी देने और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने जैसे हथकंडे अपनाते हैं।

जौनपुर पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर संबंधित तथ्यों की जांच की जाएगी और अवैध वसूली, धमकी या संपत्ति हड़पने के प्रयास की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ितों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध सूदखोरी कर रहा है या ब्याज के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है, तो वे संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9454458196 पर भी सूचना दी जा सकती है।

ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले नागरिक भी पुलिस को अवगत करा सकते हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध सूदखोरी और कर्ज के नाम पर होने वाले उत्पीड़न के मामलों में चुप रहने के बजाय पुलिस को सूचना दें। शिकायतों की जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed