कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद राहुल गांधी को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया।

मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की ओर से भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए कथित बयान से संबंधित था। इस बयान को मानहानिकारक बताते हुए भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता का आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से अमित शाह की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसी मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही थी और राहुल गांधी को अदालत में पेश होना पड़ा था। अदालत के फैसले से राहुल गांधी को इस मामले में कानूनी राहत मिली है।
