महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश

शासन ने पूर्व में घोषित निर्बंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में बदला, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तह त नहीं होगा अवक

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 25, 2026 8:08 am
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
Total Views : 180
Total Views : 180

उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को विज्ञप्ति जारी की गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शासन ने 17 नवंबर 2025 को वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची घोषित की थी। इसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। अब शासन स्तर पर सम्यक विचार विमर्श के बाद उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। शासन के नए आदेश के तहत 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को संशोधित माना जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर 2025 की पूर्ववर्ती विज्ञप्ति में केवल इसी सीमा तक संशोधन किया गया है। उसके शेष प्रावधान पहले की तरह प्रभावी रहेंगे। इस निर्णय के बाद प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। संबंधित विभागों और कार्यालयों में शासनादेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed