मां चंद्रिका देवी मंदिर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

प्रज्ञा पुराण कथा में संस्कारों के महत्व पर दिया गया जोर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 24, 2026 6:54 am
मां चंद्रिका देवी मंदिर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Total Views : 220
Total Views : 220

विकास खंड के छताव (हमीरापुर) स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य जल कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच निकली यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद यात्रा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर परिसर में वेदमंत्रों से पूजन, कन्या संस्कार और दीपयज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार की शाम शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में सुशीला देवी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के संस्कारित होने से ही परिवार, समाज और देश का हित एवं समृद्धि सुनिश्चित होती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के प्रति आस्थावान होने के साथ ही अपने आचरण में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने धार्मिक आयोजनों को जनमानस में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बताया। पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर महातीम सिंह, बंशलोचन वर्मा, संजय सिंह, संजय पटेल, रामकुमार मिश्रा, संजय राय, मुकेश सिंह और कैलाश मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed