मां शीतला के जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

बड़ागांव में श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुआ भव्य जागरण, अतिथियों को किया गया सम्मानित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 17, 2026 3:24 am
मां शीतला के जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
Total Views : 300
Total Views : 300

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित शीतला माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों और भक्तिमय गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां शीतला के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट एवं अध्यक्ष राजीव सिंह (डब्बलू) के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शाहगंज के चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से उनका माल्यार्पण कर तथा माता रानी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं, कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम यादव को भी प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

जागरण की सांस्कृतिक संध्या में महुआ चैनल फेम गायक शिवनंदन मौर्य (शिव सम्राट) ने अपनी मधुर आवाज में माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। उनके भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गायिका निशा नम्रता ने भी अपनी सुरीली आवाज में देवी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन बिट्टू किन्नर ने किया।

जागरण को सफल बनाने में अजय सिंह एडवोकेट, राजीव रतन श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रवण कुमार यादव एडवोकेट, सुभाष, राजेश बिंद सहित बड़ागांव एवं आसपास गांवों के लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना दिया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed