बीडीओ ने किया प्राथमिक विद्यालय जमापुर का औचक निरीक्षण, चहारदीवारी बनवाने का दिया आश्वासन

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की पढ़ाई परखी, स्मार्ट क्लास और एमडीएम व्यवस्था का लिया जायजा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 16, 2026 6:59 am
बीडीओ ने किया प्राथमिक विद्यालय जमापुर का औचक निरीक्षण, चहारदीवारी बनवाने का दिया आश्वासन
Total Views : 180
Total Views : 180

खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय जमापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, स्मार्ट क्लास और आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यालय में शैक्षिक वातावरण देखकर उन्होंने संतोष जताया। वहीं, हाल ही में आई आंधी के कारण गिरी चहारदीवारी का निरीक्षण करते हुए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार दोपहर विद्यालय पहुंचीं बीडीओ प्रतिभा मिश्रा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। छोटे बच्चों से अंग्रेजी के अक्षर और कविताएं सुनकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी को बच्चों की शिक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद शिक्षकों से शिक्षण कार्य और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया और विद्यालय में पढ़ाई के लिए बनाए गए शैक्षिक माहौल पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने हाल ही में आई आंधी के कारण विद्यालय की गिरी चहारदीवारी को भी देखा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी का निर्माण जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।चहारदीवारी का निर्माण होने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों से भी बातचीत की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद पटेल, प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप, हरिशंकर पटेल, संजय गुप्ता, डॉ. राजीव गौतम, तेजबहादुर वर्मा, सरिता देवी और सफाईकर्मी अवधेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed