फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

यूजीसी नेट में सफल छात्राओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 16, 2026 6:43 am
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
Total Views : 180
Total Views : 180

क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती ‘विश्व छात्र दिवस’ के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा में सफल छात्राओं तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक नासिर जमाल शेख ने की, जबकि मुंबई से आईं रजिया शेख मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन, उनकी सादगी, शिक्षा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि रजिया शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्व समझाया। कहा कि सही शिक्षा और मजबूत इरादों के बल पर ही समाज और देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को पहचानने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। जयंती समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, निबंध लेखन, विज्ञान मॉडल और क्विज प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में अक्सा जुबैर समर, अरमान हुसैन, मंतशा, मतलूब, रशीदा और साबिर आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर मिला।समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा। मुख्य अतिथि रजिया शेख और महाविद्यालय के प्रबंधक नासिर जमाल शेख ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष रुप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन एमए उर्दू के छात्र हैदर ने किया। समारोह के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजिका कहकशां खान के साथ महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह के समापन पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed