एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर खाता साफ करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 77 कार्ड बरामद

मुंगराबादशाहपुर पुलिस के हत्थे चढ़े प्रतापगढ़ के आरोपी, नकदी, मोबाइल और दो अपाचे बाइक जब्त, जौनपुर समेत कई जिलों में दर्

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 21, 2026 6:14 am
एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर खाता साफ करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 77 कार्ड बरामद
Total Views : 160
Total Views : 160

एटीएम बूथ पर मदद के बहाने लोगों का कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से रुपये निकालने के आरोप में मुगरा बादशाहपुर पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 77 एटीएम कार्ड, 6,750 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जौनपुर समेत कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर पुलिस की टीम निरीक्षक गजानंद चौबे के नेतृत्व में गश्त में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर निवासी दिलशाद और प्रतापगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी मो. साबान के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों एटीएम बूथों पर लोगों को निशाना बनाकर उनका कार्ड बदल देते थे और फिर उनके बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस की तलाशी में दिलशाद के पास से विभिन्न बैंकों के 43 एटीएम कार्ड, 2,300 रुपये नकद, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और काले रंग की टीवीएस अपाचे 160 सीसी बाइक बरामद हुई। वहीं, मो. साबान के कब्जे से 34 एटीएम कार्ड, 4,450 रुपये नकद, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और काले रंग की टीवीएस अपाचे 160 सीसी बाइक मिली।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ, रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज और अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। बरामद 77 एटीएम कार्डों के संबंध में पुलिस की जांच अहम मानी जा रही है। इन कार्डों के वास्तविक धारकों और उनसे जुड़ी संभावित घटनाओं के बारे में भी जांच की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed