जमीनी विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

सलोरी में मकान का ताला तोड़ने और प्लॉट की बाउंड्री क्षतिग्रस्त करने को लेकर विवाद, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 15, 2026 7:10 am
जमीनी विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप
Total Views : 180
Total Views : 180

शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में 52 वर्षीय अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने पड़ोसी देवेंद्र नाथ मिश्रा और उसके साथ आए लोगों पर मकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट करने और उनके पति को गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों और साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध भी जताया गया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के मुताबिक, देवेंद्र नाथ मिश्रा पिछले एक से दो वर्षों से उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इस विवाद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की गई थी। उनका दावा है कि संबंधित जमीन के दस्तावेज उनके परिवार के पास मौजूद हैं और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को सतीश कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कॉलेज में थे। इसी दौरान सतीश का फोन आया कि सलोरी स्थित उनके मकान में कुछ लोग घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान का ताला तोड़ दिया गया था और पीछे स्थित प्लॉट की बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर सतीश श्रीवास्तव को गोली लग गई। पेट में गोली लगने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिवक्ता की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। मामले में जमीन विवाद, घटना के घटनाक्रम और गोली चलने की जांच की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed