जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में आयुषी यादव ने मारी बाजी, बनीं टॉपर

डायट सारनाथ में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से आए मेधावी छात्रों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 15, 2026 7:00 am
जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड में आयुषी यादव ने मारी बाजी, बनीं टॉपर
Total Views : 160
Total Views : 160

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सारनाथ के प्रांगण में जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता तथा गणित प्रवक्ता राजकुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में कंपोजिट विद्यालय अदमापुर की छात्रा आयुषी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10-10 विद्यार्थियों सहित कुल 90 प्रतिभागियों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपनी गणितीय क्षमता का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय दो घंटे की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तार्किक चिंतन, गणितीय समझ और सवालों को तेजी से हल करने की क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में कंपोजिट विद्यालय अदमापुर की छात्रा आयुषी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहोरवा उत्तरी के आर्यन तथा कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की अंजलि पटेल ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान हासिल किया।

तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। इनमें कंपोजिट विद्यालय कारखियांव के विश्वास प्रजापति, कंपोजिट विद्यालय समोगरा की साक्षी वर्मा तथा कंपोजिट विद्यालय बेसहूपुर के आयुष्मान पाठक शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं डायट अधिकारियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने, तार्किक क्षमता विकसित करने और उनकी शैक्षिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में शिवकुमार मिश्र, विमल सिंह, भारतीश मिश्र और विकास श्रीवास्तव सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए मार्गदर्शक शिक्षक, अभिभावक तथा डायट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed