कचहरी के सामने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हमले के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 26, 2026 4:08 am
कचहरी के सामने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Total Views : 100
Total Views : 100

दीवानी कचहरी गेट के पास न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार एवं मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5-6 लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में सत्यम मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार करीब 2:30 बजे सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल सत्यम को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का पहलू सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर हुए एक विवाद में सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को हमले की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे वास्तविक कारण तथा सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल सत्यम मिश्रा का हालचाल लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गोंडा समेत प्रदेश के पत्रकारों में नाराजगी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गोंडा ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है और कार्रवाई में देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था में गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हमले में शामिल लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बिंदुसार ने मांग रखी कि हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल पत्रकार के समुचित उपचार की व्यवस्था किए जाने तथा प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रदेश स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed